मैं राकेश सोनी आप सब का अभिवादन करता हूँ !मैंने समाजशास्त्र विषय से स्नातकोत्तर एवम बीएड की शिक्षा प्राप्त की है! मेरे पास ज्योतिष विशारद [ आई सी ऐ एस] , वास्तु विशारद ,ज्योतिष भास्कर , ज्योतिष [केपी सिस्टम] ,हस्तरेखा मार्तंड की उपाधि है !मेरे लगभग पांच सौ लेख विभिन्न पत्र -पत्रिकाओ में छप चुकें हैं ! मेरी ज्योतिष -हस्तरेखा एवम संबंधित विषयों पर हस्त-परीक्षा ,भाग्य बदलें ,कर्ज से मुक्ति एवम छोटी -छोटी बातें नामक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है ! मैं विगत पन्द्रह वर्षों से ज्योतिष ,हस्तरेखा एवम वास्तु का प्रशिक्षण प्रदान कर रहा हूँ एवम शोध कार्य में संलग्न हूँ ! विवाह कब होगा ?वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा ? शिक्षा एवम कैरियर तथा संतान संबंधित विषयों में मैं विशेष हस्तक्षेप रखता हूँ !